डायरिया के उपाय क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:47

डायरिया या दस्त की समस्या से बचने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाये जा सकते हैं। जैसे:


ओआरएस (ORS)- डायरिया या दस्त की तकलीफ होने पर ओआरएस (Oral Rehydration Salt) के घोल का सेवन किया जा सकता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स के सेवन से दस्त (Diarrhea) की परेशानी दूर हो सकती है। दस्त की वजह से बॉडी तेजी से डिहाइड्रेट करने लगती है, जिससे पेशेंट्स कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति में ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स सिर्फ दस्त ही नहीं कमजोरी दूर करने में भी सहायक है।




नारियल पानी (Coconut water)- अगर किसी व्यक्ति को हल्के दस्त की समस्या हो, तो इस तकलीफ को दूर करने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर डायरिया की समस्या गंभीर है, तो ऐसे में सिर्फ नारियल पानी लाभकारी नहीं हो सकता है।


शहद (Honey)- रिसर्च के अनुसार डायरिया की समस्या होने पर शहद का सेवन लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डायरिया की परेशानी को दूर हो सकती है।


दही (Cured)- जर्नल ऑफ प्रोबायोटिक एंड हेल्थ (Journal of Probiotics & Health) के रिसर्च अनुसार दही में प्रोबायोटिक मौजूद होता है, जो पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। दही के सेवन से पेट ठंडा रहता है और डायरिया की तलिफ भी दूर होती है।


ग्रीन टी (Green Tea)- एनसीबीआई (नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन) के अनुसार ग्रीन टी दस्त की समस्या से निजात दिलाने में लाभकारी माना जाता है। दरअसल ग्रीन टी में मौजूद कैटेकिन डायरिया (Diarrhea) की तकलीफ को कम करने में लाभकारी माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें की जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन न करें और अगर परेशानी लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info